फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arbitration on the roads, traffic rules redundant

सड़कों पर मनमानी, यातायात नियम बेमानी

Fri, 25 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arbitration on the roads, traffic rules redundant
शहर के चर्च चौराहे पर बच्चे को लेकर बाईक पर असुरक्षित तरह से सफर करते लोग।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
यातायात नियमों का पालन नहीं करने की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी लोग शहर से लेकर गांवों तक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। इनपर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाया जाता है लेकिन वह भी कागजों में ही सिमट जाता है। सड़क के किनारे बेतरतीब वाहनों की पार्किंग की वजह से भी दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

जिले में ज्यादातर लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। जिसे जिधर से मौका मिलता है वह उधर से निकल जाता है। सड़क के किनारे फुटपाथ बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग की वजह से अक्सर खड़े वाहन से दूसरे वाहन टकरा जाते हैं। यही नहीं घरों व दुकानों के सामने की जगह वाहन पार्क करने के लिए प्रयोग की जा रही है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। अधिकांश सड़कों पर निजी वाहनों का कब्जा है। निजी वाहन संचालकों की ऊंची पहुंच के कारण चालक व परिचालक सरकारी नियमों को कुछ नहीं समझते। यही नहीं समुचित जांच न होने के कारण अधिकांश चालक व परिचालक नशा भी करते हैं। इस कारण उनका स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रह जाता। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन और चार लोग सवारी करते नजर आते हैं। इसके बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। इससे सड़क हादसे में कमी आई है। आम जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed