{"_id":"5c29135d955097128e9441b48c63346a","slug":"appointment-date-for-the-promotion-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति तिथि से पदोन्नति के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति तिथि से पदोन्नति के लिए धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रथम नियुक्ति तिथि से पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। मांगे न माने जाने पर 17 अप्रैल को लखनऊ में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भारत भूषण राय ने कहा कि संगठन द्वारा विगत दो माह से प्रदेश भर में अभियान चलाकर बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 में संशोधन कराने के लिए विधायक और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।
विधानसभा में इन लोगों ने इस विसंगति पर प्रश्न भी उठाया। जिस पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विरोध में शिक्षक छह से नौ अप्रैल तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन
अजीत सिंह ने कहा कि यदि हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं 17 अप्रैल को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में धरना देने को विवश होंगे। मंत्री चंद्रशेखर यादव, वरुणकांत यादव, दिलीप यादव, बिंदू यादव, सुधा राय, अरविंद सिंह, पवन सिंह, सुरजन राम, धनंजय सिंह मौजूद थे।