{"_id":"60e882148ebc3ebc7846ea86","slug":"apply-up-to-25-for-computer-training-azamgarh-news-vns5995470140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 25 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 25 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना पूर्णतया आनलाइन हैं, इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त जनपद में कार्यरत संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्ग के युवक और युवतियों को उक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in अथवा obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए लिंक के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण 11 से 25 जुलाई 2021 तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में समान रूप से वार्षिक आय 1,00,000 निर्धारित है। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट है। प्रशिक्षणार्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और जिले का मूल निवासी हो। संबंधित आवेदन आनलाइन आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करके उस पर यथास्थान हस्ताक्षर बनाकर निम्न अभिलेखों जैसे-जाति प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, हाईस्कूल का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, नेहरू हाल (प्रथम तल) आजमगढ़ में दिनांक 25 जुलाई की शाम पांच बजे तक जमा कर दें।