फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Applications sought for Begum Akhtar Award

बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए मांगे गए आवेदन

Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for Begum Akhtar Award
आजमगढ़। संस्कृति विभाग की ओर से मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए जिन कलाकारों की उम्र 40 साल से ऊपर है वे आवेदन कर सकते हैं। संस्कृति विभाग द्वारा इस पुरस्कार के लिए पांच लाख रुपये प्रदान करेगा। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित और सम्मानित किया जाएगा। बेगम अख्तर पुरस्कार प्रत्येक वर्ष एक सुयोग्य गायक कलाकार को दिया जाता है। पर योग्यता के आधार संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। चयनित कलाकार को रुपये पांच लाख मात्र नगद धनराशि, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन कलाकारों को दिया जाएगा जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है या उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश है। यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में संपूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन का प्रारूप जिला सूचना कार्यालय से किसी भी कार्यालय दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही कार्यालय में आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed