फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Applause from the performance of dance and drama

लोक गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से लूटी वाहवाही

Sun, 12 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Applause from the performance of dance and drama
सगड़ी। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में रविवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक स्व. मथुरा राय की 95वीं जयंती पर विभिन्न विद्यालयों के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें संस्ता से जुड़े विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दिनेश कुमार राय ने कहा स्व. मथुरा राय के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने इस क्षेत्र में जो शिक्षा का मुकाम कायम किया है वह एक मिसाल है। यहां पर कक्षा एक से लेकर पीएचडी तक शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। बीटीसी, श्री सत्यसेवा बालिका इंटर कालेज, श्री सत्यसेवा नर्सरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने अपने योग के माध्यम से सबको लोहा मनवाया। लोक गीत, नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। नीलम राय, डा. अखिलेश चंद्र, डा. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, डा. कैलाश नाथ गुप्त, डॉ. प्रेमचंद यादव, डा. मंजुला चौरसिया, डा.जगदीश कुमार, रमेश राय, दीनानाथ मिश्र, बालचंद प्रसाद, प्रदीप राय, शिवशंकर राय, उमाकांत मिश्र, मनोज राय, जनार्दन राय, नीलम राय, गोपाल राय, राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, संगीता मिश्रा, चंद्रभान यादव, वत्सला राय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed