आजमगढ़। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने राष्ट्र और वादकारियों के हित को देखते हुए कम से कम हड़ताल किए जाने की अपील की। न्यायमूर्ति शनिवार को दीवानी न्यायालय के न्यायिक आवासीय परिसर शनिवार को ट्रांजिट हास्टल के शिलान्यास के बाद अधिवक्ताओं को दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के सामंजस से न्याय पालिका की बहुत सी समस्याओं के समाधान का हल निकाला जा सकता है।
कहा कि अधिवक्ता ही सही मायने में न्यायाधीशों को ट्रेनिंग देता है और बार को भी चाहिए कि समय-समय पर सेमिनार का आयोजन कर युवा अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित करें। हर बार में ऐसे भी अधिवक्ता होते है जो विधि के मामले में न्यायाधीशों से निपुण होते है। उनकी सेवाए बार और बेंच के लोगों को लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के स्तर से 24 न्यायालयी कक्ष और बहुमंजली पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित कर स्वीकृति प्रदान कर शासन को भेजा जा चुका है। प्रशासनिक न्यायमूर्ति को अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। दीवानी न्यायालय अभिभाष संघ के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर संघ के संरक्षक हवलदार सिंह, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने संचालन संघ के मंत्री अनिल कुमार राय ने किया।