{"_id":"5f5a64bd8ebc3e54e24ca1cc","slug":"antyodaya-card-holders-will-get-one-kg-sugar-from-ration-shop-for-18-rupees-azamgarh-news-vns5465280175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्डधारकों को राशन की दुकान से 18 रुपए में मिलेगी एक किलो चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्डधारकों को राशन की दुकान से 18 रुपए में मिलेगी एक किलो चीनी
विज्ञापन
आजमगढ़। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को एक किलो चीनी प्रति यूनिट दी जाएगी। एक किलो चीनी के लिए 18 रुपये लिए जाएंगे। जिले में कार्डधारकों को चीनी उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई हैं। चीनी मिल सठियांव से चीनी का उठान शुरू भी हो गया है। जिले के समस्त ब्लॉक गोदामों में 20 सितंबर तक चीनी प्रत्येक दशा पहुंच जाएगी।
जिले में एक लाख पांच हजार 586 अंत्योदय कार्डधारक हैं जिनके लिए यह बड़ी खबर है। अभी तक सरकार कोरोना काल के चलते पांच किलो चावल और एक किलो चना दे रही है तो वहीं अब चीनी देने जा रही है। जिले के समस्त खाद्य गोदामों में चीनी की डिलीविरी होगी, जिसके लिए होमवर्क किया जा रहा है। गोदाम में आने वाली चीनी में कालाबाजारी न हो, उसका भी प्रबंध किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि तीन माह के लिए अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी मिलेगी। शासन से पत्र आया है और इसी के साथ वितरण की व्यवस्था की तैयारी शुरू की जा रही है।
शासन से निर्देश जारी किया गया है कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों को अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक एक किलो चीनी प्रति यूनिट दी जाएगी। एक किलो चीनी के लिए 18 रुपये लिए जाएंगे। चीनी मिल से चीनी का उठान शुरू हो गया है। अगले माह से चीनी का वितरण होगा। - सुनील पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
नामित किए गए चीनी प्रेषण अधिकारी
आजमगढ़। किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव से चीनी उठान कर 20 सितंबर तक जनपद के समस्त ब्लॉक गोदामों को भेजी जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल कुमार गुप्त को चीनी प्रेषण अधिकारी भी नामित कर दिया गया है। उनके सहयोग के लिए विपणन निरीक्षक अतुल कुमार शर्मा व कनिष्ठ सहायक अजय कुमार को नामित किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर उन्हें चीनी मिल सठियांव से मानक के अनुसार चीनी का उठान कराना होगा। प्रतिदिन चीनी उठान की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।