फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Animal smuggler arrested, four others absconding

Azamgarh News: पशु तस्कर गिरफ्तार, चार अन्य फरार

Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler arrested, four others absconding
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने बेसो नदी पुलिया चिरकिहिट के पास से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सफेद रंग की चारपहिया गाड़ी बरामद की गई। उसके चार साथी भाग गए।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी संजय सरोज बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहा गांव का निवासी है। देवगांव कोतवाली पुलिस मंगलवार की रात करीब दो बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज व बेसो नदी के बीच सड़क के किनारे कुछ लोग एक पशु का चमड़ा छील रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए। एक चार पहिया वाहन भी खड़ा था। चालक सीट पर बैठे एक व्यक्ति से नाम-पता पूछा गया तो वह बिना कुछ बताए गाड़ी ले भाग गया। माैके से पुलिस ने करीब 1.5 क्विंटल मांस बरामद किया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंगलवार की रात हाईवे किनारे पशु का वध करने वाले आरोपी चार पहिया वाहन से चिरकिहिट की तरफ से बरदह की तरफ जा रहे हैं। पुलिस बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस ने बेसो नदी पुलिया चिरकिहिट के पास सफेद रंग की गाड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथ के चार अन्य व्यक्ति भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed