{"_id":"60b1e9e38ebc3e36af2ec9ec","slug":"animal-shelter-condition-is-bad-two-cows-died-due-to-starvation-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आश्रय स्थल का बुरा हाल, भूख से तड़कर दो गोवंश की मौत, कुत्ते-सियार नोंच रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आश्रय स्थल का बुरा हाल, भूख से तड़कर दो गोवंश की मौत, कुत्ते-सियार नोंच रहे शव
Sat, 29 May 2021 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 May 2021 12:44 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अस्थाई पशु आश्रय स्थल पारनकुंडा में चार और पशु चारा की कमी से तड़प रहे हैं। मवेशियों का बुरा हाल हो रखा है। अधिकारी इस मामले पर मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
पशु आश्रय स्थल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में अस्थाई पशु आश्रय स्थल पारनकुंडा में भूख से तड़प कर दो गोवंश की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य गोवंश भूख से तड़प रहे है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मृत हुए गोवंश को दफन तक नहीं कराया गया है और उनके शवों को कुत्ते व सियार आदि नोंच रहे हैं। दुर्व्यवस्थाओं का अंबार लागा हुआ है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
आवारा व छुट्टा मवेशियों के देखरेख का जिम्मा सरकार ने उठाया हुआ है। इसके लिए जगह-जगह स्थाई अथवा अस्थाई पशु आश्रय स्थलों की स्थापना करवाई गई है। लेकिन देख-रेख के आभाव में यहां रखे गए मवेशियों का बुरा हाल है। अस्थाई पशु आश्रय स्थल पारनकुंडा का तो सर्वाधिक बुरा हाल है। यहां रखे गए दो मवेशियों की मौत हो चुकी है और उनके शव कुत्ते व सियार आदि जानवर नोंच कर खा रहे हैं।
विज्ञापन
चारे का आभाव है, जिसके चलते दोनों मवेशियों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं चार अन्य मवेशी भूख से तरफ रहे हैं और वहां तैनात सफाई कर्मचारी उनके लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बरसात के चलते यह अस्थाई आश्रय स्थल पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ है और इसी किचड़ में मवेशी खड़े रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
यहां तैनात सफाई कर्मियों का कहना है कि तीन चार दिनों से चारे का आभाव है और अब तक चारा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके चलते वे मवेशियों को इधर-उधर टहला कर घास-पूस खिला कर ही रखने को मजबूर है। मवेशियों के मौत की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और चारे केआभाव के बाबत भी बता दिया गया है। इसके बाद भी कोई कवायद अब तक नहीं हुई है।