{"_id":"618a4d62aa9d59428a435cf1","slug":"anil-rajbhar-said-omprakash-become-leader-in-once-by-grace-of-amit-shah-he-will-sit-in-house-in-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनिल राजभर बोले- अमित शाह की कृपा से ओमप्रकाश को एक बार लगी हल्दी, 2022 में बैठेंगे घर, मुख्तार के बन गए दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनिल राजभर बोले- अमित शाह की कृपा से ओमप्रकाश को एक बार लगी हल्दी, 2022 में बैठेंगे घर, मुख्तार के बन गए दलाल
Tue, 09 Nov 2021 03:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला पहुंचे पिछड़ा दिव्यांग कल्याण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह की कृपा से उन्हें एक बार हल्दी लग लग गई लेकिन 2022 के चुनाव में वह घर बैठेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोडर, लीडर की बात करते-करते ओमप्रकाश राजभर डीलर बन गए। वह मुख्तार अंसारी जैसे माफिया के दलाल बन गए हैं। उनके द्वारा सुहेलदेव के सम्मान से समझौता करके सैय्यद सलार के अनुयायियों से गठजोड़ करके लगातार बड़बोलापन किया जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि भाजपा को केवल दो सीटें ही मिलेगी। वह 18 वर्षों से राजभर समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनती है. तब-तब सैय्यद सलार की धरती रोशन होती है और सुहेलदेव का अपमान होता है। प्रदेश का राजभर समाज इस बात को बखूबी समझता है। मऊ के हलधरपुर में आयोजित सपा की रैली में माफिया मुख्तार अंसारी की ताकत व संसाधन का खूब प्रयोग हुआ है।
विज्ञापन
सपा और ओमप्रकाश माफिया मुख्तार को चुनाव जिताने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सपा ओमप्रकाश के कंधे पर बंदूक चला रही है।