फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry youth hanged for battery theft charges

बैट्री चोरी के आरोप से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान

Wed, 23 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angry youth hanged for battery theft charges
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन बेलसर मंझरिया गांव निवासी एक युवक ने बैट्री चोरी के आरोप और पिटाई से क्षुब्ध होकर मंगलवार की रात घर पर ही रस्सी से चुल्ले के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। देर रात उसे फंदे पर लटकता देख उसके पिता के होश ही उड़ गए। सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने नरहन गांव के पास सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया और चोरी का आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जमीन बेलसर मंझरिया गांव निवासी 19 वर्षीय धीरज राम पुत्र दीपचंद कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी संजीव उर्फ काजू चौहान के ट्रक पर बतौर खलासी का काम करता था। लगभग डेढ़ माह पूर्व उनके ट्रक की बैट्री चोरी हो गई। काजू ने धीरज पर ही बैट्री चोरी का आरोप लगाया और उसकी पिटाई भी की। इसके पूर्व नरहनखास गांव निवासी सतेंद्र मौर्या के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी हुई थी तो सतेंद्र ने भी धीरज की पिटाई की थी। पिटाई के बाद धीरज ने बैट्री वापस कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि दो दिनों पूर्व संजीव उर्फ काजू चौहान ने धीरज को पीटा और बैट्री वापस न करने पर एफआईआर दर्ज करा कर पुलिस से पिटवाने की धमकी दी। इस धमकी से धीरज डर गया और मंगलवार की रात अपने घर में ही रस्सी से छत के चुल्ले के सहारे फंदा बना कर झूल गया। बुधवार की सुबह 10 बजे परिजनों ने नरहन गांव के पास शव रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर नवागत कोतवाल नंद कुमार तिवारी मय दल बल मौके पर पहुंच गये। घंटों मशक्कत के बाद उन्होंने दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पिता दीपचंद ने सतेंद्र मौर्या और संजीव उर्फ काजू चौहान के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल नंदकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसकी एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed