फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry family members of maternal death scene at CHC

प्रसूता की मौत से क्षुब्ध परिवार वालों ने सीएचसी पर किया हंगामा

Fri, 17 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 17 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Angry family members of maternal death scene at CHC
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस के डाक्टरों के विरूद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए । पुलिस मृतका के पति सहित चार लोगों को थाने ले गई। बाद में समझाबुझाकर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी हरैया गोपाल प्रसाद ने परिवार वालों केे आरोपों को गलत बताया।  
विज्ञापन


  बताते चले रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी मीना गौंड (30) पत्नी रवि गर्भवती थी। मंगलवार को दर्द होने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी हरैया ले गए। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एएनएम सुभावती ड्यूटी पर थीं। मरीज की दशा देखकर सुभावती ने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिवार के सदस्य महिला को लेकर जिला मुख्यालय जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शव का अंतिम संस्कार करने के बाद गुरुवार को पीड़ित परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ सीएचसी हरैया पहुंचे। लोग अस्पताल के डाक्टरों व अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान नाराज भीड़ ने एंबुलेंस का शीश तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रौनापार डीके श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की बातों को सुना, साथ ही दोषियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस महिला के पति रवि सहित तीन लोगाें को थाने ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।


थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने ने बताया कि एंबुलेंस के ड्राइवर दीपक गौड़ की तहरीर पर परिवार वालों के खिलाफ तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed