फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angered by the lathi charge on the students, ABVP burnt the effigy of the

Azamgarh News: छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज एबीवीपी ने फूंका कुलसचिव का पुतला

Sat, 22 Jul 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angered by the lathi charge on the students, ABVP burnt the effigy of the
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी किए जाने से नाराज एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट चौराहे पर कुलसचिव का पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा।
विज्ञापन

छात्रों ने ज्ञापन के जरिए मांग किया कि छात्रों का निलंबन तत्काल रद्द हो और उनके ऊपर लगाए गए बेबुनियाद मुकदमे को वापस किया जाए। गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए। गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा की गई शुल्क वृद्धि वापस हो। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क 800 रुपये प्रति सेमेस्टर लिया जाए। सभी छात्रों को 15 दिन के अंदर अंक पत्र उपलब्ध कराया जाए। केंद्रीय विद्यालय और अन्य राज्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर प्रवेश की अंतिम तिथि तय की जाए। डीएवी पीजी काॅलेज के छात्रों पर फर्जी तरीके से किए गए मुकदमों को वापस किया जाए और उनका निलंबन रद्द किया जाए। डीएवी पीजी काॅलेज के प्राचार्य के छात्रों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच कराई जाए और उनसे विद्यार्थियों से अभद्र और जातिगत टिप्पणी न करने का आदेश दिया जाए। इस मौके पर शिवम, आशुतोष, राज, गौरव, आशीष, विशाल, कृपा, संदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed