फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anger over land acquisition bill, blew mannequin

भूमि अधिग्रहण बिल पर गुस्सा, फूंका पुतला

Wed, 13 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 13 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anger over land acquisition bill, blew mannequin
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसजनों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर दिखा। अध्यायेदश की खिलाफत कर रहे कांग्रेसजनों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जुलूस निकालकर नारेबाजी के बीच भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां भी फूंकी।
विज्ञापन


नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष डा. रमेश चंद शर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता  जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। यहां भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बिल को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन


कहा कि जब तक केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को वापस नहीं लेती तब तक इआंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर लालसा राय, चंद्रपाल यादव, रविकांत त्रिपाठी, ओंकार पांडेय, राजनरायन सिंह, राजमंगल सिंह, मालती मिश्रा मौजूद रहे।  तहबरपुर :  महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी गई। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राम नरायन राय और संचालन मदन यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहानागंज :  कांग्रेसीजनों ने महेशी खाना से जुलूस निकालकर ब्लाक पर  बिल और पीएम का पुतला फूंका।  अहरौला : ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार सैनी के नेतृत्व में मडना लंगड़गंज चौक से जुलूस निकाला। यहां भी प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

अतरौलिया :  ब्लाक इकाई ने केशरी सिंह चौक पर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका। पल्हना : तरवां क्षेत्र के परमानपुर चौराहे पर पर्यवेक्षक ब्रजेश नंदन पांडेय के नेतृत्व में पुतला फूंका। पवई : रामसमुझ यादव के नेतृत्व में पवई बाजार स्थित तिराहे पर पुतला फूंका गया। 

ठेकमा : पर्यवेक्षक आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली और ब्लाक पर पहुंचकर पीएम का पुतला फूंका।  निजामाबाद : कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकाला। भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी। मार्टीनगंज : ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से मौन जुलूस निकाल ब्लाक पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी।


ब्ूाढ़नपुर :  कोयलसा ब्लाक इकाई ने बिल और पुतला फूंका। अमिलो : मुबारकपुर नगर में  मोदी का पुतला फूंका । फूलपुर :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय गेट पर मोदी का फूंका गया। इसके अलावा लालगंज, सठियांव, अजमतगढ़, महराजगंज, बिलरियागंज आदि ब्लाकों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed