फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anganbadi activists raised their voice

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

Fri, 06 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Fri, 06 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi activists raised their voice
मांगों को लेकर एकजुट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी ताकत का एहसास कराया। लंबित मांगों को लेकर कुंवर सिंह उद्यान में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में विकास भवन पहुंचीं। 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन



धरने के दौरान मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामबुझारत यादव ने कहा कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। उनकी आवाज बनकर समस्याओं को लखनऊ तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन



नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने कहा कि यह सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि इस सदी में जहां औरतों को बराबरी का दर्जा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं बाल विकास पुष्टाहार विभाग अपने ही छोटे कर्मचारियों का उत्पीड़न करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसूता अवकाश तक नहीं मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राधारानी पांडेय ने कहा कि हरैया ब्लाक में  आंगनबाड़ी नेम टैग बनवाने के लिए विभाग के लोग सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। अधिकतर मुख्य सेविकाएं केंद्रों का रजिस्टर ब्लाक पर मंगाकर चेक कर रही हैं। इसे हर हाल में रोका जाए।


साथ ही कार्यकर्ताओं को परियोजना कार्यालय पर ट्रेनिंग कराने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष आशा रानी गुप्ता ने कहा कि अगर समस्याओं का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समाधान नहीं किया तो धरना और प्रदर्शन को आगे बढ़ाया जा सकता है।



धरने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने जुलूस निकाला, कुंवर सिंह उद्यान से  विकास भवन पहुंचा। इस मौके पर शीला देवी, किरन यादव, कुसुम यादव, शोभा देवी, नीलम देवी, चंचला सिंह, साधना सिंह, माधुरी गोंड़, गायत्री वर्मा आदि उपस्थित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed