{"_id":"6a59304402823923b906596d","slug":"anand-won-the-gold-medal-in-china-welcomed-in-azamgarh-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-153656-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चीन में आनंद ने जीता स्वर्ण पदक, आजमगढ़ में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चीन में आनंद ने जीता स्वर्ण पदक, आजमगढ़ में हुआ स्वागत
स्वर्ण पदक जीतने वाले आनंद का स्वागत करते लोग। संवाद
Link Copied
आजमगढ़। टहर किशुनदेवपुर के रहने वाले एथलीट आनंद सिंह ने चीन में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को गृह जनपद आजमगढ़ लौटने पर उनका स्वागत किया गया। घर पहुंचने पर आनंद ने अपने पिता अमरजीत सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, भाजपा नेता रित्विक जायसवाल, मनीष यादव, एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव मुजम्मिल खान ने उनका अभिनंदन किया। आनंद सिंह ने अपनी सफलता पर खुशी जताई। कहा कि भाला फेंकने की प्रेरणा उन्हें कप्तानगंज इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मिली थी। उन्होंने सफलता का श्रेय परिजनों, गुरुजनों, मित्रों और सभी शुभचिंतकों को दिया। सरकार से उन्होेंने मांग की है कि आजमगढ़ को सभी आधुनिक सुविधायुक्त एक खेल मैदान मिले। इससे खिलाड़ी अपने जिले में तैयारी करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।