{"_id":"6011b5388ebc3e5692067e82","slug":"amul-and-rishikesh-honored-for-doing-special-work-in-kovid-19-azamgarh-news-vns5713818135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 में विशेष कार्य करने पर सम्मानित हुए अमूल और ऋषिकेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 में विशेष कार्य करने पर सम्मानित हुए अमूल और ऋषिकेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हमारे विभाग का नाम चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं हैं। हम समाज को अपनी सेवाएं देने के लिए इस विभाग में आए हैं। ये सौभाग्य किसी और महकमे को नहीं प्राप्त है। कोविड-19 महामारी में सहयोग और समर्पण से चिकित्सकों औ कर्मचारियों ने भूमिका को हर दिन सार्थक भी किया है। इसका प्रतिफल है कि जनपद में कोरोना की विभिषिका उस रूप में सामने नही आई जैसा और जगहों पर देखने को मिली। उक्त बातें सीएमओ डॉ. एके मिश्र ने 72वें गणतंत्र पर झंडा रोहण बाद कहीं।
इस दौरान महामारी नियंत्रण कक्ष के विशेषज्ञ अमूल श्रीवास्तव और डाटा ऑपरेटर ऋषिकेष चौहान के कोविड नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी की तरफ से दिया गया। उन्होंने दोनों की फरवरी माह से लगातार उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रशंसा की। कोविड -19ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवां देने वाले वाहन चालक अरविंद यादव और कुछ महत्वपूर्ण प्राइवेट चिकित्सको की इस बिमारी से हुई मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। सीएमओ ने कहा कि कोविडशील्ड वैक्सीन चिकित्साकर्मियों को लगनी शुरू हो गई है। ये वैक्सीन वैज्ञानिकों के अथक शोध का सफल परिणाम है। ये पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक के टीकाकरण में किसी लाभार्थी में किसी को भी कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। एसीएमओ डॉ. संजय कुमार,डॉ. वाईके राय, डॉ. एके सिंह आदि रहे। संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी ने किया।
सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
आजमगढ़। कोविड-19 काल में सफाई कर्मचारी भी अपनी जान की परवाह किए बिना ग्राम पंचायत में बिना अवकाश के लगातार मेहनत और लगन से कार्य रहे हैं। 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम ग्राम पंचायत एकरामपुर के राजस्व गांव चक गोरया के प्राथमिक विद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि डीपीआरओ लालजी दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रधान रिंकू मौर्य और प्रधानाध्यापक अनिल राय रहे। सीपी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, मीडिया प्रभारी रमेश चंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौहान, सेक्टर प्रभारी हीरापट्टी बलवंत यादव, सुनील कुमार, जान मोहम्मद, जागृति, मोहम्मद असलम, रामलाल, मोहम्मद नबी, बिट्टू, आसमा खातून, मनोरमा, रामलाल, बबीता, रामबचन, सम्मानित।