फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Amit Shah And Cm Yogi Adityanath Rally In Azamgarh Record crowd gathered

आजमगढ़ में शाह और योगी: तय समय से पहले पहुंचे गृहमंत्री और सीएम , जनसभा में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Fri, 07 Apr 2023 03:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 03:54 PM IST
सार

लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहली बार आजमगढ़ पहुंचे।  विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah And Cm Yogi Adityanath Rally In Azamgarh Record crowd gathered
आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा पहले ही आजमगढ़ पहुंच गए। हेलीपैड पर उतरने के बाद उनका काफिला हरिहरपुर गांव के लिए रवाना हुआ। यहां गृहमंत्री और सीएम ने संगीत घराने के कलाकारों व ग्रामीणों से मुलाकात कर हालचाल पूछा।  साथ ही संगीतकार आदर्श मिश्रा के परिजनों से भी गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने मुलाकात की।

विज्ञापन


गृहमंत्री और सीएम योगी नामदारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में रिकॉर्ड संख्या में भीड़ उमड़ी है। 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। जिसे देखते हुए सीएम के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा बहुत खास है। आजमगढ़ से ही आज अमित शाह  पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव बिगुल फूंकेंगे।
विज्ञापन


2019 का लोकसभा चुनाव हो या फिर 2022 का विधानसभा चुनाव गृहमंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ से ही पूर्वांचल में चुनावी जनसभाएं शुरू की थी।
ये भी पढ़ें: समर सिंह को फांसी हो, आकांक्षा की मां की CM योगी से गुहार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर फिर से सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोटोकॉल के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 3.55 बजे कार्यक्रम स्थल नामदारपुर में बने हेलेपैड पर उतरना था। निर्धारित कार्यक्रम से लगभग आधा घंटा पूर्व 3.15 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो 3.16 मिनट पर गृहमंत्री अमित शाह का उड़नखटोला नामदारपुर में बने हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद गृहमंत्री व मुख्यमंत्री कार द्वारा हरिहरपुर गांव के निरीक्षण के लिए निकल पड़े। दोनों नेताओं ने गांव में पहुंच कर सबसे पहले हरिहरपुर संगीत घराना से जुड़े कलाकारों से बात की।

इसके बाद संगीतकार आदर्श मिश्रा के परिजनों से मिल कर ढाढस बंधया। इतना ही नहीं गांव में संगीत महाविद्यालय के लिए चिन्हित जमीन को भी देखा और ग्रामीणों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद गृहमंत्री व मुख्यमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल नामदारपुर के लिए रवाना हो गया। जहां गृहमंत्री व मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed