फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ambedkar statue broken by miscreants angry villagers created ruckus in Azamgarh

UP: आजमगढ़ में अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, सैकड़ों की संख्या में नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 06 Feb 2024 01:56 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

मामला आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के तव्वकलपुर गांव का है। मंगलवार की सुबह गांव में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Ambedkar statue broken by miscreants angry villagers created ruckus in Azamgarh
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के तव्वकलपुर गांव में अराजकतत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को टूटा देखा तो आक्रोशित हो उठे और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में जुट गई। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
लाटघाट-रौनापार मार्ग पर तवक्कलपुर गांव स्थित है। इस गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को टूटा देखा तो आग-बबूला हो उठे। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण प्रतिमा तोड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किए जाने व नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग करने लगे। बाबा साहब की प्रतिमा टूटने की जानकारी होते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों को समझा- बुझाकर शांत कराने की कवायद में जुटी। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed