फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Alternative arrangements should be made for fruit vendors

Azamgarh News: फल विक्रेताओं के लिए की जाए वैकल्पिक व्यवस्था

Wed, 09 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Alternative arrangements should be made for fruit vendors
आजमगढ़। दीवानी कचहरी के सामने वर्षों से फल बेचकर जीवन यापन करने वाले सोनकर समाज के विक्रेताओं को हटाए जाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की और प्रभावित विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक स्थान की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रशासन ने हाल ही में दीवानी कचहरी के सामने से फल विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई की। फल बेचने वालों का कहना है कि अब उनके सामने बेरोजगारी की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पहुुंची नीलम सोनकर ने इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दीवानी कचहरी के सामने हमारे समाज के लोग वर्षों से फल बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। प्रशासन ने अचानक उन्हें हटा दिया, लेकिन न तो कोई पूर्व सूचना दी गई, न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। हमने डीएम से निवेदन किया है कि इन विक्रेताओं को तुरंत कोई उपयुक्त जगह दी जाए, ताकि वे फिर से अपना व्यापार शुरू कर सकें और उनका जीवन पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed