{"_id":"604e4e198ebc3ed82f3cdefe","slug":"all-got-well-in-the-annual-inspection-of-dig-azamgarh-news-vns5797983107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के वार्षिक निरीक्षण में मिला सबकुछ ठीकठाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के वार्षिक निरीक्षण में मिला सबकुछ ठीकठाक
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाने का रविवार को डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में व्यवस्था दुरुस्त मिली। इस दौरान डीआईजी ने पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतने सहित आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया।
डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के पहुंचने के पहले ही एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए थे। डीआईजी ने थाने के कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, मेस, आवास, कारतूसों की मात्रा व रखरखाव आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्षिक कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। इसके पूर्व सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने डीआईजी को सशस्त्र सलामी दी। निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मी से कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने थाने के प्रशासनिक कार्य प्रणाली में और सुधार लाने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने थाने में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक भी की। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों से बेहतर संवाद स्थापित हो, इसका पूरा प्रयास पुलिस को करना चाहिए। इस अवसर पर सीओ फुलपुर जितेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, एसएसआई शमशेर यादव, दीवान महबूब आलम, एसआई आशुतोष मिश्रा, एसआई अजीज खान, मुंशी पंकज यादव, वसीम अहमद बाबा, चेयरमैन राम प्रकाश यादव, लईक अहमद प्रधान, वसी सिद्दीकी, अनिल सेठ, डॉ राम कुमार सोनी, राजू चौहान, डा. उजैर आलम, फैसल आदि मौजूद रहे।