Azamgarh: 'मिट्टी में मिला देंगे' बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, पूछा- UP के टॉप-10 माफिया की सूची कब आएगी
आजमगढ़ के सेनपुर गांव में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। सपा प्रमुख ने कहा कि सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं होता। विपक्ष के सवालों का जवाब दिए बगैर सदन बंद कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को आजमगढ़ के सेनपुर गांव पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार जमकर बरसे। प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए आजमगढ़ के बिसईपुर गांव निवासी गनर संदीप निषाद के परिवार के प्रति उन्होंने सहानुभूति जताई।
कहा कि सरकार घटना का खुलासा करेगी। इसके बाद वह संदीप घर जाएंगे। अभी जाएंगे तो कहेंगे सहानुभूति बटोरने आए हैं। वोट की राजनीति करने आए हैं। जो लोग कहते थे कि मिट्टी में मिला देंगे उनसे पूछिए कि टॉप टेन या टॉप 100 माफिया की सूची कब आएगी। कहीं ऐसा ना हो कि बीजेपी के लोग भी उसमें आ जाएं। उन्होंने प्रयागराज की घटना को सरकार की नाकामी बताया।
विपक्ष के सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं
अखिलेश यादव ने रहा कि सरकार बुलडोजर नीति बहुत गलत है। देश बुलडोजर से नहीं बल्कि संविधान से चलता है। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं होता।
विपक्ष के सवालों का जवाब दिए बगैर सदन बंद कर दिया गया। बीजेपी को महंगाई से कोई फर्क नहीं पड़ता। बीजेपी को उनके सबसे करीबी मित्र विश्व के नंबर दो से कहां पहुंच गए इससे भी फर्क नहीं पड़ता। अदाणी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ डूब गया। सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब गया। सरकार जनता के दुख दर्द को नहीं समझ रही है। वो बस समाज में खाई पैदा कर रही है।
अगर सपा की सरकार होती तो आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मैच होता
उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग हम कर रहे हैं। जातिगत जनगणना हो जाए और बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान दिया है उसके हिसाब से हक और सम्मान मिल जाए तो समाज बहुत आगे बढ़ता दिखाई देगा। उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि वह भाजपा से उम्मीद छोड़ दें। 2024 में हम सब मिलकर सबक सिखाएंगे।
सीएम योगी विकास करने में नाकाम रहे हैं। लखनऊ में शपथ सपा के बनाए स्टेडियम में लेते हैं। मैच देखने स्टेडियम जाते हैं। यहां तक कि अपने गोरखपुर में अभी तक कोई काम नहीं किया हैं। अगर सपा की सरकार होती तो आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मैच होता। सरकार आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिगूफा छोड़ रही है जबकि बजट में कोई जिक्र नहीं है।
निरहुआ को गंभीरतापूर्वक ना लें
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा महंगाई के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पत्रकारों को सपा का प्रतिनिधि बताए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह कलाकार हैं। यूट्यूब पर जाकर पत्रकार साथी उनके गाने देखकर मनोरंजन करें। उन्हें गंभीरतापूर्वक ना लें।
पुलिस का व्यवहार बहुत बदल गया
उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार बहुत बदल गया है। कानपुर की घटना इसका उदाहरण है। सरकार पीडब्ल्यूडी, बिजली और स्वास्थ्य जैसे विभाग में बजट का 30 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सकी है। यही कारण है कि स्वास्थ सुविधाओं का हाल बेहाल है। सड़कें खराब हैं। जानवरों से किसान परेशान हैं। आए दिन जानवर के कारण सड़क हादसे होते हैं।
ओमप्रकाश राजभर कहां रहेंगे वह खुद जानें
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मैनपुरी लोकसभा के चुनाव में जो हार भाजपा को मिली है उसका आंकलन अभी तक नहीं कर पाई है। वहां हारे इसलिए कि महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ सुविधाओं जैसी लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है। ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर कहा कि वह कहां रहेंगे वह स्वयं जाने उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।