फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh yadav in azamgarh attack on bjp government

आजमगढ़ में अखिलेश बोले: बाबा के राज्य में पुलिस को मिली खुली छूट, थानों में हो रहे दुष्कर्म, न्याय मांगने पर चल रहा बुलडोजर 

Tue, 17 May 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 17 May 2022 06:19 PM IST
सार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण के बारे में कहा कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है, यह भाजपा की साजिश है।

विज्ञापन
Akhilesh yadav in azamgarh attack on bjp government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फूलपुर से पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की माता और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की पत्नी को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे। सबसे पहले वह फूलपुर स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे जहां उनकी माता दुलारी देवी को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद वह सीधे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के गद्दोपुर स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी को श्रद्धांसुमन अर्पित किया। इसके बाद मीडिया से वार्ता के दौरान भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि आज राशन हटा लो तो भारत की हालत श्रीलंका से भी खराब होगी।
विज्ञापन


यूपीएसआई की भर्ती निकाली उसमें भारी घोटाला हो गया। इन लोगों द्वारा टेक्नालोजी से भी छेड़छाड़ की जा रही है। सरकार की ओर से पुलिस को पूरी छूट दे दी गई है। जिसका परिणाम है कि पुलिस बेलगाम हो गई है। लोगों के न्याय मांगने पर उनके घर बुलडोजर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानों में न्याय मांगने पहुंच रही पीड़िता के साथ दुष्कर्म हो रहा है। लोगों के घरों में बुलडोजर चलवाया जा रहा है लेकिन अभी कल ही सीएम ने जिस अस्पताल का उद्घाटन किया वह भी गैरकानूनी है क्या उस पर बुलडोजर चलेगा। इन्होंने एक नारा दिया था वन नेशन, वन राशन कहीं ऐसा न हो कि यह नारा एक देश एक पूंजीपति न हो जाए। क्योंकि हम सवालों में उलझे रहें और देश ऐसी दिशा में नजर आ रहा हो जो एक देश और पूंजीपति ही नजर आए। 
 

ज्ञानवापी प्रकरण भाजपा की साजिश: अखिलेश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है, यह भाजपा की साजिश है। यह सभी उनके सहयोगी हैं,  जो समय-समय पर निकलकर नफरत को फैलाते हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा है कि किसी भी पुरानी चीज से छेडछाड़ नहीं होगी, लेकिन महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा न हो इसलिए इस तरह के मुद्दे भाजपा उठाती है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, बेचई सरोज, रमाकांत यादव, एचएन पटेल, पंकज राजभर, पूजा सरोज आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed