{"_id":"587d0fd54f1c1bda30efe32f","slug":"akhilesh-had-so-happily-jume-pro-cycling","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को मिली साइकिल तो खुशी से झूमे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को मिली साइकिल तो खुशी से झूमे समर्थक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party tussle brings Strategy crisis for Other Parties
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का चुनाव चिह्न मिलने के बाद जिले में उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में अखिलेश समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
सपा में पिता-पुत्र के बीच चल रहे द्वंद्व के बीच पार्टी पदाधिकारियों और अधिकतर विधायकों ने अखिलेश का खुलकर समर्थन किया था। मुख्यमंत्री को पार्टी का सिंबल मिलने के बाद अब जबरदस्त उत्साह है। अखिलेश समर्थक विधायकों का मानना है कि अब मुख्यमंत्री की कुुर्सी और सरकार सुरक्षित हो गई है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने निर्वाचन आयोग के फैसले की सराहना की है। सपा में शीर्ष नेतृत्व पर चल रहे विवाद को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और विधायक ऊहापोह की स्थिति में थे।
पार्टी में मचे घमासान के चलते ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की जा सकी थी। हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर सीटिंग विधायक चुनाव की तैयारियों में लगे हुए थे। जिले की नौ विधानसभा सीटों में मुबारकपुर को छोड़ सभी सीटों पर सपा का कब्जा है। निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का सिंबल दिए जाने की बात सामने आते ही अखिलेश समर्थक खुशी से झूम उठे। कई स्थानों पर अखिलेश समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
पार्टी में टिकट के बंटवारे को लेकर मचे घमासान के दौरान जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वर्तमान विधायकों ने अधिकतर ने अखिलेश के प्रति अपनी आस्था जताई थी। सोमवार को मुख्यमंत्री को पार्टी का सिंबल मिलने के बाद ऐसे विधायक खुशी से झूम उठे। मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिंबल मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी और सरकार सुरक्षित हो गई है। इस फैसले से हम सब उत्साहित हैं। सपा के जिला सचिव एसके सत्येन ने फैसले की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सिंबल मिलने से युवा कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है।
लाटघाट संवाददाता के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया है। सोमवार को जैसे ही यह खबर सगड़ी पहुंची सूर्यनाथ यादव सूरज के नेतृत्व में अजमतगढ़, चौको और लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रेमप्रकाश यादव, मुसाफिर यादव, कल्पनाथ, रमेश गुप्ता, विनोद यादव, पंकज, चौथी राय, योगेंद्र आदि उपस्थित थे।