फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ajendra Rai nominated for Khelo India Youth Games

अजेन्द्र राय खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए नामित

Wed, 15 Jan 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ajendra Rai nominated for Khelo India Youth Games
आजमगढ़। शहर के अजेंद्र राय को गुवाहाटी (असम) में 18 से 21 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स (बैडमिंटन) के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय कि एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें मान्यता प्राप्त खेलों के 1000 खिलाड़ियों को विभिन्न स्तर पर चयनित कर उन्हें आठ वर्ष पांच लाख प्रति वर्ष खेल प्रोत्साहन राशि के रूप में देकर भविष्य में बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

अजेंद्र राय यूथ गेम्स में प्रतिभाग के लिए 16 जनवरी को गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। अजेंद्र राय के मार्गदर्शन में जनपद ने कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हाल ही में पूर्वी क्षेत्र अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद के दो युवा खिलाड़ी आयुष श्रीवास्तव और राजन यादव ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव दिलाया था। वहीं, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए अर्हता हासिल कर मान बढ़ाया था। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय ने बताया कि अजेंद्र राय जनपद में बैडमिंटन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए समर्पित हैं। इनके प्रयास और सीओ सिटी इला मारन की पहल पर पुलिस लाइन के बैडमिंटन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय मानक का विक्टर सिंथेटिक कोर्ट मैट स्थापित किया गया है। रहमत नगर में शफीक अहमद द्वारा निर्मित क्ले कोर्ट को भी विधायक नफीस अहमद और अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से उड़न कोर्ट के रूप में परिवर्तित कर सिंथेटिक कोर्ट मैट लगाने का कार्य शीघ्र ही पूरा होने वाला है। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही हम जनपद में ही यहां की प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी छात्र-छात्राओं को बैडमिंटन की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए एक इनडोर हॉल निर्मित करने जा रहे हैं। बीएसए देवेंद्र पांडेय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, डीडीआर वाईके सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव, सीओ सिटी इलामारन, डॉ. एके राय, मनीष रत्न अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, विजय सिंह, केएम श्रीवास्तव, नीरज अग्रवाल, पुनीत राय, सौरभ राय, अजय अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed