Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Airport canteen is not working, change its color before March 10

Azamgarh News: एयरपोर्ट नहीं लग रहा कैंटीन, 10 मार्च के पहले बदलिए इसका रंग

Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Airport canteen is not working, change its color before March 10
एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान सीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की क्लास लगाई। कहा कि यह एयरपोर्ट नहीं बल्कि कैंटीन लग रहा है। 10 मार्च से पहले इसका रंग रूप बदलिए। यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाइए। विस्तार किस प्रकार हो सकता है रिपोर्ट भेजिए। उन्होंने डीएम विशाल भारद्वाज से मंदुरी एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए पूर्व प्रस्तावित प्रस्ताव की रिपोर्ट मांगी। डीएम ने बताया कि एक गांव आबादी बीच में आ रही है जिसके कारण थोड़ी समस्या है। इस पर जब सीएम ने दूसरी ओर से विस्तारीकरण करने की बात कही तो डीएम ने दूसरी तरह एनएच के होने की बात कही। इस पर सीएम ने रिपोर्ट देने को कहा। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सीएम को फूलपुर मिर्चा मंडी के जीर्णोद्धार और किसानों की सुविधा का विस्तार करने की मांग की गई। इस सीएम ने डीएम विशाल भारद्वाज को जल्द से जल्द प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसभा के दिन वह इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी हाल में यातायात बाधित न हो। वह क्रेन की व्यवस्था रखें ताकि अगर कोई गाड़ी बिगड़ जाती है तो तत्काल हटाया जा सके। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह शहर से लेकर गांव तक सफाई अभियान चलाएं। ताकि किसी सड़क, किसी गांव, किसी खलिहान में गंदगी न मिलने पाए। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद कार्यकर्ता दो दिन तक कार्यक्रम स्थल पर सफाई अभियान चलाएं।
विज्ञापन

मंदुरी एयरपोर्ट पर पहुंचे सीएम, निरीक्षण में मिली गंदगी

पीएम नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ में 10 मार्च के आगमन की तैयारियों का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मंदुरी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। वहां पर जगह-जगह पड़े धब्बों को साफ करने और बाकी बचे हुए काम को तुरंत पूरा कराने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट के अंदर जो गंदगी थी, उसकी अच्छी तरह से सफाई कराने के लिए कहा। कहा कि एयरपोर्ट की दीवारों पर निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ी की पेंटिंग कराई जाए। परिसर में प्रदर्शनी लगाने का निर्देश भी दिया। इसके बाद वह वह कार से पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्य मार्ग से ही कार्यक्रम स्थल का जायजा लिए इसके बाद वह एयरपोर्ट परिसर में ही पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की। सीएम 3.22 बजे हेलीकॉप्टर से मंदुरी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सीधे कार से एयरपोर्ट के सामने स्थित जगह पर पहुंचे। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह एयरपोर्ट परिसर पहुंचे। जहां पहले से ही भाजपा के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक की। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह 4.16 बजे पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए। पुलिस लाइन में 4.21 बजे पहुंचे। वहां से वह वह सीधे ठंडी सड़क स्थित मड़या मुहल्ले में डा. कन्हैया सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके परिवार से मिलकर ढ़ांढस बंधाया। इसके बाद वह पैदल ही वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. लाल बहादुर सिंह के आवास पर भी गए। इसके बाद वह सीधे पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण करना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण वह निरीक्षण किए बिना ही 4.40 बजे जिले से रवाना हो गए।
विज्ञापन

हर बूथ से 50 लोगों का लक्ष्य

सीएम कहा कि हर बूथ से कम से कम 50 लोगों को जनसभा स्थल तक लाएं। जिलाध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों पर जाएं और लोकार्पण व जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आखिरी समय में बना डा. कन्हैया सिंह के घर जाने का प्रोग्राम

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में सीएम मंदुरी आने से कुछ देर पूर्व ही जिले में वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह के आवास पर भी जाने का उनका कार्यक्रम तय हुआ।




कार्यक्रम स्थल से मीडिया को रखा गया दूर

मंदुरी एयरपोर्ट हो या डा. कन्हैया सिंह का आवास कहीं भी मीडिया को प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। ना ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कोई बात की। मंदुरी एयरपौर्ट से 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर मीडिया को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed