फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Airport Authority of India team will arrive on March 2

दो मार्च को आएगी एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया की टीम

Thu, 25 Feb 2021 08:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Airport Authority of India team will arrive on March 2
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने सोमवार को पेश किए गए कार्यकाल के अंतिम बजट में मंदुरी हवाई अड्डे के संबंध में कोई घोषणा नहीं की। इस बीच दो मार्च को एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया की टीम जनपद पहुंच रही है। टीम चार दिनों तक जिले में रहेगी और मंदुरी हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने के संबंध में विचार-विमर्श करेगी। यह टीम दो से पांच मार्च तक जनपद में रहेगी।
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट को विकसित करने का कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है। राजकीय निर्माण निगम को लगभग 18.50 करोड़ से हवाई पट्टी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्य पूरा होने का प्रमाण-पत्र भी कार्यदायी संस्था, जिला प्रशासन को दे चुकी है। अधूरी बाउंड्री पूरी हो चुकी है और रनवे का भी विस्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से लाइसेंसिंग के लिए महानिदेशक के यहां आवेदन भी कर दिया गया था। साथ ही आजमगढ़-लखनऊ एयर रूट को सेकेंड बीडिंग में शामिल किया गया है। लाइसेंसिंग के लिए यहां उड़ान के दायरे में आने वाले कुछ मकानों को हटाने का निर्देश दिया गया था। भवनों को हटाने के मामले को लेकर कुछ लोगों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। इस कारण से उड़ान की स्थिति साफ नहीं हो पा रही। इस बीच जल्द ही एयरपोर्ट आफ अथार्टी के सहायक महाप्रबंधक रवि सैनी जनपद में दो मार्च को आने वाले हैं। मंदुरी हवाई अड्डे की कमियों पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed