फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AIMIM leader Shah Alam Guddu Jamali returns home in BSP maywati made candidate in azamgarh Lok Sabha by election

यूपी: मायावती के इस कदम से दिलचस्प होगा आजमगढ़ का उपचुनाव, एक तीर से ओवैसी-अखिलेश पर साधा निशाना

Sun, 27 Mar 2022 01:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 01:22 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवार शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने असदुद्दीन ओवैसी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने  एक बार फिर से बसपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
AIMIM leader Shah Alam Guddu Jamali returns home in BSP maywati made candidate in azamgarh Lok Sabha by election
बसपा प्रमुख मायावती और शाह आलम गुड्डू जमाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर एआईएमआईएम के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एक बार फिर से बसपा का दामन थाम लिया है। पार्टी  अध्यक्ष मायावती ने उन्हें आजमगढ़ लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। अब उपचुनाव में वह आजमगढ़ सीट से बसपा का झंडा बुलंद करेंगे।

विज्ञापन


करहल से विधायक बनने के बाद अखिलेश यादव ने हाल में आजमगढ़ की सांसदी छोड़ी है। ऐसे में अब यहां लोकसभा उपचुनाव होना है। तारीख की घोषणा तो अभी नहीं हुई है लेकिन बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा दांव खेल दिया है। ऐसे में अब आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव दिलचस्प होने के आसार है। कारण ये कि विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन की जीत हुई थी। 

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में जाने के लग रहे थे कयास 

मुबारकपुर विधानसभा सीट से 2012 और 2017 में बसपा के टिकट पर विधायक बने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके समाजवादी पार्टी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन जब सपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया तो उन्होंने एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब उन्होंने फिर से बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

पार्टी की ओर से उन्होंने अखिलेश यादव के आजमगढ़ लोकसभा सीट छोड़ने के बाद होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। उनके पुनः बसपा में शामिल होने और आजमगढ़ लोकसभा से उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित होने पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

गुड्डू जमाली इसके पूर्व भी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आजमगढ़ लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बताया कि उन्होंने फिर से घर वापसी कर ली है। पार्टी ने उन्हें आजमगढ़ सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

विधानसभा चुनाव में गुड्डू जमाली ने बचाई एआईएमआईएम की लाज

AIMIM leader Shah Alam Guddu Jamali returns home in BSP maywati made candidate in azamgarh Lok Sabha by election
शाह आलम गुड्डू जमाली - फोटो : अमर उजाला

यूपी विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर सीट से शाह आलम गुड्डू जमाली ही एक मात्र ऐसे उम्मीदवार थे जो अपनी जमानत बचा पाए थे। गुड्डू जमाली चुनाव में  36419 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहे थे।

शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मूल रूप से आजमगढ़ के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता अधिवक्ता हैं।  शाह आलम ने प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ से ग्रहण की उसके बाद जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से बीकॉम की शिक्षा ग्रहण के बाद एमबीए किया।

पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी में यह बतौर एमडी कार्यरत हैं। पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी मुख्य रूप से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हुई है। शाह के पास कुल 195 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 187 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 8.39 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed