फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agneepath scheme cheats the youth

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा

Tue, 28 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme cheats the youth
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर सोमवार को सभी विधानसभाओं में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। सदर विधानसभा क्षेत्र में रमेश राजभर की अध्यक्षता में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया और तीन घंटे सत्याग्रह किया।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को लेने की मांग की गई। राजभर ने कहा कि सरकार ने बिना किसी तैयारी के मनमाने ढंग से काले कृषि कानूनों को किसानों पर थोपा था जिसे बाद में वापस लेना पड़ा। उसी तरह अग्निपथ योजना युवाओं पर थोपी जा रही है। यह देश की सुरक्षा से भी जुड़ा मामला है। देश के युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है। ओंकार पांडेय ने कहा अग्निपथ योजना देश और बेरोजगारों के हित में नहीं है। सरकार को युवाओं की भावनाओं को समझना चाहिए और तत्काल अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक अजीत राय, बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, तेजबहादुर यादव, कैप्टन अशोक वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने तहसील मुख्यालय पर ओंकार सिंह की अध्यक्षता में बैठक किया। श्री सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। चार साल के बाद युवा कहां जाएगा। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सरोज, इरफान खान, अनिल सिंह उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिलो संवाददाता के अनुसार विधानसभा मुबारकपुर के शाहगढ़ स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर विरोध जताया और सरकार से योजना को वापस लेने की मांग किया। सचिव रामअवध यादव ने कहा कि सरकार बेरोजगार नौजवानों के लिए अग्निपथ योजना लाकर छलावा कर रही है। रिटायर होने के बाद उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा। अब्दुल रहमान, राजदेव, देवमुनि राजभर, मुन्नू मौर्य, कन्हैया लाल गुप्ता मौजूद रहे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार निजामाबाद तहसील प्रांगण में कांग्रेस ने शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग किया। यहां पर्यवेक्षक मोहम्मद उमर, राम गणेश प्रजापति, नदीम खान, राजपति पांडेय, जीशान अहमद रवि शंकर पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed