फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agitating farmers surrounded the SP office

Azamgarh News: आंदोलनकारी किसानों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

Mon, 26 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Agitating farmers surrounded the SP office
आजमगढ़। एयरपोर्ट विस्तारीकरण योजना का विरोध कर रहे किसानों ने सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित डॉ. संदीप पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने एसपी कार्यालय पर काफी हो हल्ला मचाया। आंदोलनकारियों को कार्यालय में प्रवेश से रोकने के लिए महकमे को दंगा नियंत्रण जत्था भी तैनात करना पड़ा। घंटे भर गहमा-गहमी रही और एसपी के सूझबूझ के चलते कोई बवाल नहीं होने पाया।
विज्ञापन

हवाई अड्डे के विस्तार के विरोध में किसानों का धरना बीते 75 दिनों से चल रहा है। किसानों के आंदोलन केे समर्थन में 24 दिसंबर को वाराणसी से एक पदयात्रा की शुरूआत होनी थी। जिसमें शामिल होने के लिए मैग्सेसे पुरस्कर से सम्मानित डॉ. संदीप पांडेय वाराणसी पहुंचे थे। उनकी गवानी के लिए जिले से राजीव यादव व विनोद यादव वाराणसी गए थे। जहां से दोनों को अपहृत कर लिया गया था और उनके मोबाइल भी बंद हो गए थे। जिस पर आंदोलनकारियों ने 112 पर अपहरण की सूचना दिया। राजीव यादव ने बताया कि उनके मोबाइल को अपहृत करने वालों ने लेकर स्वीचऑफ कर दिया था। उक्त लोगों द्वारा किसान आंदोलन के बाबत पूछताछ की जा रही थी। कई थानों व स्थानों पर घुमाने के बाद उन्हें कंधरापुर थाने पर लाकर छोड़ दिया गया। इसी से क्षुब्ध आंदोलनकारी किसान सोमवार को एसपी कार्यालय घेराव करने पहुंच गए। काफी संख्या में महिलाओं व किसानों के आंदोलन का नेतृत्व डॉ. संदीप पांडेय कर रहे थे। गेट पर ही आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास हुआ तो आंदोलनकारी भड़क उठे। इसके बाद पुलिस महकमे ने दो बड़े पुलिस के वाहन के साथ ही दंगा नियंत्रण टीम को भी मौके पर बुला लिया। आंदोलनकारियों के रूख को देखते हुए एसपी अनुराग आर्य से सूझबूझ का परिचय दिया और प्रतिनिधिमंडल केे बुलवा कर वार्ता कर माहौल शांत कराया। आंदोलनकारियों ने एसपी के समक्ष अपनी बात रखी और फिर आंदोलन स्थल खिरियाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed