फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After threatening tamsa water level decreases

बदरहुंआ में बढ़ा तो डिघिया में घटा घाघरा का जलस्तर

Wed, 17 Jul 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
After threatening tamsa water level decreases
शहर के तमसा नदी डूब क्षेत्र में बने मकान।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। जनपद में अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं हैं। सगड़ी तहसील से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में बुधवार को बदरहुआं गेज पर नौ सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि डिघिया गेज पर दो सेमी की घटोत्तरी दर्ज की गई। वहीं नगर की जीवनदायिनी तमसा में भी बुधवार को घटाव दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नगर की जीवनदायिनी तमसा ने 2005 के बाद अपने रौद्र रूप से हर किसी को दहला दिया है। नदी ने यह बता दिया है कि अगर तुमने हमें रौंदना बंद नहीं किया तो एक दिन यह तुम्हारे लिए मुसीबत का सबब होगा। नदी के बढ़ते जलस्तर ने जहां हर किसी को खौफजदा कर दिया था वहीं बुधवार से नदी के जलस्तर में कमी देखने को मिली। नदी के जलस्तर में बढ़ाव के कारण निचले इलाकों में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई दिनों से लोग घरों में कैद हो कर रह गए हैं। नदी के जलस्तर में कमी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घट बढ़ रहा है। जिससे तटवर्ती गांव में दहशत व्याप्त है। जल स्तर बढने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। मंगलवार को बदरहुंआ नाले पर शाम चार बजे नदी का अधिकतम जलस्तर 71.35 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुद्धवार की शाम चार बजे नौ सेमी बढ़कर 71.44 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर ही रहा। बदरहुंआ गेज पर नदी का अधिकतम खतरा बिंदु 72.98 मीटर और न्यूनतम खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर मंगलवार को अधिकतम जलस्तर 70.30 मीटर से दो सेमी घटकर 70.28 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जल स्तर 68.90 मीटर ही रहा। यहां पर नदी का अधिकतम खतरा बिंदू 72.10 मीटर और न्यूनतम 70. 40 मीटर है। घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी मामूली ही रही है। जिससे तटवर्ती इलाकों को कोई खतरा नहीं है। लेकिन तेजी से हो रही कटान के कारण लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

सूचना देने में नाकाम बाढ़ कंट्रोल रूम
आजमगढ़। तमसा और घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां पर कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। लेकिन यह केंद्र सिर्फ नाम के लिए बना है। यहां तैनात कर्मचारी कभी भी सुबह और शाम का गेज नहीं बता सके। इनका कहना होता है कि शाम को तमसा नदी का गेज नहीं मापा जाता है। वहीं बुधवार को जब तमसा नदी के गेज की जानकारी के लिए जब कंट्रोल रूम में फोन किया गया तो कर्मचारी ने कहा कि बिजली नहीं है चारो ओर अंधेरा है इसलिए कुछ भी बताना असंभव है। आप लोग अधिकारी को फोन कीजिए वहीं बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed