फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the strict instructions, only 300 principals arrived in the workshop

सख्त निर्देशों के बाद कार्यशाला में पहुंचे मात्र 300 प्रधानाचार्य

Fri, 28 Jun 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
After the strict instructions, only 300 principals arrived in the workshop
राहुल प्रेक्षागृह में विद्यालाय के प्रधानाचार्यों को संबोधित करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार को लेकर शुक्रवार को राहुल प्रेक्षागृह में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित थी। कार्यशाला में शामिल होने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उपस्थित होने का सख्त निर्देश था और ये निर्देश स्वयं डीएम ने दिए थे। बावजूद इसके कार्यशाला में आधे से कम प्रधानाचार्य शामिल हुए। इतना ही नहीं कई ने अपनी जगह सहायकों को भेज दिया। इनके इस लापरवाह रवैया पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। डीएम ने न सिर्फ सहायकों को बाहर किया बल्कि अनुपस्थित प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दरअसल जिले में 23 राजकीय, 97 अशासकीय सहायता प्राप्त व 612 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय है। जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, संचारी रोगों के रोकथाम समेत अन्य मुद्दों पर प्रधानाचार्यों की ये कार्यशाला आयोजित थी। डीएम एनपी सिंह जैसे ही कार्यशाला में पहुंचे उन्होंने उपस्थिति पंजिका रख ली। प्रधानाचार्यों की जगह जो सहायक आए थे, ऐसे करीब 70 मातहतों को बाहर कर दिया। प्रधानाचार्यों की कम उपस्थिति पर डीएम ने मंच से ही नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार का निर्देश डीआईओएस को दिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने जुलाई माह से शुरू हो रहे पठन-पाठन व्यवस्था को दुरुस्त करने के टिप्स दिए। कहा कि नई पीढ़ी को चुनौतियों का सामना करने योग्य बनाना है। छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा की जाए। उपस्थित प्रधानाचार्यों से अपील की कि छात्रों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करें। एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद ने यातायात नियमों के साथ ही हेलमेट पहनने के सख्त निर्देश दिए। डीआईओएस ने शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप पठन-पाठन व्यवस्था संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न आने पर कार्रवाई की दी गई थी चेतावनी
कार्यशाला से पहले ही डीआईओएस ने पत्र जारी कर सभी प्रधानाध्यापकों को उपस्थित होने का निर्देश दिया था। बताया गया था कि ये डीएम का निर्देश है। जो भी इस कार्यशाला में प्रतिभाग नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सख्त निर्देशों के बाद भी प्रधानाध्यापकों का ये रवैया माध्यमिक शिक्षा विभाग के कमियों की ओर इशारा कर रहा है।

कार्यशाला में जो भी प्रधानाचार्य अनुपस्थित थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगने का डीएम ने निर्देश दिया है। अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों को नोटिस भेजा जा रहा है। - डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed