फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After molesting, another case stuck, the member and three sons

छेड़खानी के बाद एक और मुकदमें फंसे सभासद व तीन पुत्र

Mon, 11 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
After molesting, another case stuck, the member and three sons
नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर तीन के सभासद व उनके तीन पुत्रों पर छेड़खानी के बाद एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार सभासद व उसके पुत्रों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम जगह-जगह दबिश देने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी एक व्यक्ति ने सभासद महेंद्र शर्मा, उनके तीन पुत्रों अनिकेश, कमलेश व ऋषिकेश पर छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस को दी तहरीर में उक्त व्यक्ति ने बताया कि चारों नामजद अभियुक्त उसकी बहन की तय हो चुकी शादी रूकवाने की धमकी दिया करते थे। सात अप्रैल को आठ बजे घर में घुस कर उक्त लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी किया। जिसके आधार पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा सभासद व उसके पुत्रों पर दर्ज कर लिया। इसके पश्चात शनिवार को वादी मुकदमा की बहन लापता हो गई। जिस पर वादी मुकदमा ने थाने पर अपनी बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक और तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने सभासद व पुत्रों पर लड़की के अपहरण का भी मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आरोपियों की तलाश व अपहृत लड़की बरामदगी को लेकर पुलिस जगह-जगह दबिश की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed