फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After decreasing, the water level of Ghaghra started increasing again in azamgarh

Azamgarh News: घटने के बाद फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, देवारावासियों की बढ़ी धड़कन

Sat, 30 Jul 2022 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 12:24 AM IST
सार

 देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर से बढ़ने लगा है। नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होती देख देवारावासियों की धड़कन बढ़ गई है।

विज्ञापन
After decreasing, the water level of Ghaghra started increasing again in azamgarh
घाघरा नदी में बढ़ रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर से बढ़ने लगा है। नदी के जलस्तर में शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर 10 सेमी तो डिघिया गेज पर 15 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होती देख देवारावासियों की धड़कन बढ़ गई है।

विज्ञापन


विगत 24 घंटे में घाघरा नदी का जलस्तर डिघिया में 15 सेमी तो बदरहुंआ में 10 सेमी बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने से किसानों की धड़कन बढ़ गई है। जिससे गांगेपुर, परसिया, उर्दिहा में नदी की कटान तेज हो गई है। जिससे दर्जनों किसानों की भूमि घाघरा में समाहित होती जा रही है।
विज्ञापन


बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बृहस्पतिवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.14 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 10 सेमी बढ़कर 70.26 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार को जलस्तर 69.50 मीटर था। जो शुक्रवार को 15 सेमी बढ़कर 69.65 मीटर पर रहा। घाघरा नदी की कटान से उर्दिहा गांव के श्मशान घाट कट कर आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं उर्दिहा गांव के राम लखन, राम भजन, नरसिंह, फूलमती, गुलइची, ओमप्रकाश सहित दर्जनों किसानों की खेती योग्य जमीन नदी में समाती जा रही है। परसिया में भजुराम, हरीराम, शिवानंद, विशाल, संपत आदि किसानों की जमीन नदी काट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed