फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After complete solution day, now police station solution day preparations

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अब थाना समाधान दिवस की तैयारी

Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
After complete solution day, now police station solution day preparations
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस के बाद को फिर से संचालित करने बाद शासन की ओर से शनिवार को होने वाले थाना समाधान दिवस के भी फिर से संचालन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार थाना समाधान दिवस का आयोजन तो शनिवार को ही होगा, लेकिन पहले और तीसरे के स्थान पर दूसरे और चौथे शनिवार को इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार सभी एएसपी और सीओ के निर्देश दिए गए हैं कि शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 से बचाव की गाइड लाइंस का पालन करते हुए प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाना है। पहले इसका आयोजन पहले और तीसरे शनिवार को किया जाता था। जिला प्रशासन की ओर से भी थाना दिवस पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थित रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ताकि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मिलकर भूमि और राजस्व संबंधित विवादों का निपटारा कर सके। सीओ सिटी राजेश तिवारी ने बताया कि आदेश प्राप्त हुआ है। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed