{"_id":"66e09ab235250d7f98055f64","slug":"after-brothers-death-sister-also-died-due-to-snake-bite-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-120450-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सर्प दंश भाई की मौत के बाद बहन की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सर्प दंश भाई की मौत के बाद बहन की भी गई जान
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की रात मां-बेटी व बेटे को सांप ने डंस लिया था। जिसे परिवार के लोग इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान पहले बेटे की मौत हो गई। वहीं मंगलवार की सुबह बेटी भी जिंदगी की जंग हार गई। उधर पैसे के लेन-देन को लेकर वाराणसी स्थित अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। काफी मशक्कत के बाद अस्पताल वालों ने बेटी का शव परिजनों को दिया। उधर मां का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी बाबू लाल अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही रहते हैं। गत शनिवार की रात करीब दस बजे बाबू लाल की बहू इंद्रकला (32) पत्नी शेखर राज अपने छोटे बेटे विराट (01) को बिस्तर पर सुला कर घर का कार्य समेट रही थी। बिस्तर पर सो रहे विराट को सर्प ने काट लिया और काटने के बाद बिस्तर पर सर्प पड़ा रहा। जब मां इंद्रकला पूरा काम निपटाकर बेटी स्वीटी (08) को लेकर बिस्तर पर सोने गई तो सर्प को नहीं देख पाई। तभी मौका पाकर सर्प ने बेटी स्वीटी को लपेट कर काटने लगा। बेटी को जब सांप काटने लगा तो मां इंद्रकला ने उसे बचाने का प्रयास किया इसी बीच इंद्रकला को भी सांप ने काट लिया। मां जोर-जोर से शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिजन आए तो सांप कहीं जाकर छिप गया। परिजन उसे लेकर वाराणसी स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन तीनों को लेकर वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए। जहां रविवार की सुबह करीब पांच बजे उपचार के दौरान पुत्र विराट की मौत हो गई। जबकि मां व बेटी की हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान मंगलवार को बेटी स्वीट की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटी स्वीटी की मौत के बाद अस्पताल वालों ने शव देने से मना कर दिया। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि डेढ़ लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। सिर्फ बीस रुपये के लिए वाराणसी का प्राइवेट हॉस्पिटल स्वीटी का शव नहीं दे रहा था। समाज सेवी पंकज सिंह एडवोकेट एवं अन्य कई लोगों के सहयोग के बाद अस्पताल ने शव परिजनों को सौपा। परिजनों ने अस्पताल के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।