फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After 30 hours, the strike ended on the assurance

30 घंटे बाद आश्वासन पर धरना हुआ खत्म

Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
After 30 hours, the strike ended on the assurance
कप्तानगंज-अहरौला जर्जर सङक और शारदा खंड 32 ओवरहेड पर विसईपुर गांव के पास टूटे पुल के निर्माण को लेकर 30 घंटे से जारी आमरण अनशन बुधवार को आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरनारत लोगों की हालत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रांतीय खंड के अवर अभियंता शैलेश कुमार यादव भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देकर और जूस पिलाकर धरने को समाप्त कराया।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी लक्ष्मी चौबे की हालत बुधवार दोपहर को बिगड़ने लगी। सूचना पर अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.योगेश कुमार गौतम और उनकी टीम मौके पर पहुंची। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे का स्वास्थ्य परीक्षण किया और वीपी, पल्स में गिरावट की बात कही। वहीं 30 घंटे बाद प्रांतीय खंड के अवर अभियंता शैलेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशन पर बैठे लोगों को आश्वस्त किया और तत्काल सड़क पर वोल्ङर गिराना शुरू कर दिया। उन्होंने शुक्रवार से सड़क की मरम्मत का काम चालू करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजय सिंह, प्रधान शक्ति सिंह, राधेश्याम निषाद, देवनाथ सिंह, मिट्ठू व अजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed