फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates symbolize the credibility of society

अधिवक्ता समाज की विश्वसनीयता का प्रतीक

Sat, 12 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Advocates symbolize the credibility of society
चिल्ड्रेल कालेज में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश सम्मेलन को संबोधित करते परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अधिवक्ता परिषद उप्र की जनपद इकाई द्वारा नगर के चिल्ड्रेन कालेज परिसर में दो दिवसीय बैठक आयोजन किया गया है। शुक्रवार को बैठक के पहले दिन का शुभारंभ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष रमेश सक्सेना, एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह, सलाहकार लालबहादुर सिंह, आजमगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजय बहाद़ुर सिंह और प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक दीक्षित ने अधिवक्ताओं के व्यापक विस्तार और समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हुए निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हर मजलूम की लड़ाई को लड़ता है। जब कोई हर जगह से थक जाता है तो वह अधिवक्ता की शरण में आता है। अधिवक्ता भी उसे न्याय दिलाने का कार्य करता है। इसलिए अधिवक्ता समाज की विश्वसनीयता का प्रतीक है। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने अधिवक्ताओं को साइबर क्राइम और आईटी एक्ट के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसपी से साइबर क्राइम के विषय में पूछा। उन्होंने अधिवक्ताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए विस्तार से समझाया। प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने आजमगढ़ के सांस्कृतिक, भौगोलिक और आध्यात्मिक दर्शन के विषय से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद के वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारी चरण सिंह त्यागी ने किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

चिल्ड्रेल कालेज में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश सम्मेलन में शामिल अधिवक्तागण।

चिल्ड्रेल कालेज में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश सम्मेलन में शामिल अधिवक्तागण।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed