फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates on the road against the police station chief

Azamgarh News: थानाध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates on the road against the police station chief
साथी पर हुए कातिलाना हमले से क्षुब्ध दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पर एसपी से मिलकर साथी शशिकांत मिश्रा को न्याय दिलाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने जहानागंज थानाध्यक्ष के रवैया पर सवाल खड़ा किया। साथ ही उनके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता शशिकांत मिश्रा पर कुछ दबंग लोगों द्वारा कातिलाना हमला कर दिया गया। मामले की शिकायत थाने पर की तो सुनवाई नहीं हुई। जिसे लेकर सोमवार को दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं साथी शशिकांत मिश्र पर हुए जानलेवे हमले पर चर्चा की। उक्त मामले में अधिवक्ताओं ने जहानागंज थाने की पुलिस पर उपेक्षापूर्ण रवैये की निंदा की। इसके बाद वह नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि जहानागंज थानाध्यक्ष की जांच कराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। साथ ही अभियुक्तों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed