फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates demonstrated while celebrating Black Day

Azamgarh News: काला दिवस मनाते हुए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 Sep 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated while celebrating Black Day
आजमगढ़। बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने बुधवार को काला दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 22 सितंबर को प्रयागराज में सभी जनपद के बार एसोसिएशन की बैठक हुई थी। जिसमें यह प्रस्ताव पास किया गया था कि सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की लगातार उपेक्षा को देखते हुए 25 सितंबर को काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा और ज्ञापन सभी जिला मुख्यालय से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का सजगता से निष्ठावान होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है। न्यायिक अधिकारियों को लाखों रुपये महीना प्रदान किया जाता है। अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कोई सुधि नहीं ले रही है। अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है। सुरक्षा को लेकर अधिवक्ताओं के हित में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल कोर्ट बार के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, मंत्री आनंद श्रीवास्तव, सैफ उमर खान, अरुण कुमार पांडेय, स्वप्निल यादव, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed