फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administrative action against fake madrasas case registered against 38 and 79 madrasa managers in two days

Azamgarh News : फर्जी मदरसों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई, दो दिन में 38 और अबतक 79 मदरसा प्रबंधकों पर केस दर्ज

Sat, 15 Feb 2025 11:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 11:48 PM IST
सार

अस्तित्वहीन मदरसों को लेकर कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में 38 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्रशासन का रूख साफ है कि आगे भी कार्रवाई का हंटर जारी रहेगा।

विज्ञापन
Administrative action against fake madrasas case registered against 38 and 79 madrasa managers in two days
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिले में अस्तित्वहीन मिले 219 मदरसों में से बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक 38 मुकदमें और दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अबतक कुल दर्ज मुकदमों की संख्या 79 हो गई है। दरअसल, जिले में मदरसा पोर्टल ऑनलाइन फीडिंग में 333 मदरसे मानक के अनुरूप नहीं मिले थे। एसआईटी ने जांच की तो 219 मदरसों का अस्तित्व ही नहीं मिला।

विज्ञापन


एसआईटी ने इन मदरसा पोर्टल पर मदरसा प्रबंधकों द्वारा दर्ज किए गए डाटा की जांच की। इसमें कई जगहों पर प्रबंधकों ने पहले से संचालित इंटर कॉलेजों को ही मदरसा बताया था। हाल ही में एसआईटी और ईओडब्ल्यू की टीम जिले में आई थी। उसके द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर तैयार कर थानों में भेजी गई थी। इस तहरीर पर जिले में मुकदमे दर्ज होने शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये है मामला
जिले में वर्ष 2009-10 में बिना भौतिक सत्यापन के कई मदरसों को मान्यता और अनुदान देने का मामला सामने आया था। 2017 में इस बात की शिकायत सरकार से की गई थी। 2017 में हुई जांच में 387 मदरसे वैध मिले। जबकि 333 मदरसे में गड़बड़ियां पाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इस पूरे मामले की जांच शासन ने एसआईटी टीम को दे दी थी। 2022 में शासन को सौंपी में एसआईटी ने बताया था कि 219 मदरसे ऐसे हैं जो अस्तित्वहीन थे। इन मदरसे के संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का शासन ने निर्देश दिया था लेकिन अब तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

शासन के निर्देश पर अब इन मदरसों के खिलाफ एफआई दर्ज होनी शुरू हो गई है। सभी थानों में एफआईआर की कॉपी पहुंच गई है।

सबसे अधिक फूलपुर थाने में 11 एफआईआर दर्ज
आजमगढ़ में जिन मदरसा प्रबंधकों के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है, उसमें नगर कोतवाली में दो, रानी की सराय में तीन, कंधरापुर में एक, मुबारकपुर में आठ, निजामाबाद में चार, गंभीरपुर में एक, मेंहनगर में दो, जीयनुपर में नौ, बिलरियागंज में एक, रौनापार में तीन, अतरौलिया में दो अहरौला में आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं।

जबकि सिधारी में पांच, कप्तानगंज में दो, फूलपुर में 11, पवई में पांच, सरायमीर में चार और दीदारगंज में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जनवरी 2023 में शासन द्वारा एक जांच एसआईटी से कराई गई थी। इसमें जिले के कई जो पोर्टल पर दर्ज थे उनमें से 219 मदरसे अस्तित्वहीन पाए गए थे। इनके द्वारा फर्जी तरीके से सरकारी अनुदान लेकर उसका उपयोग किया जा रहा था।


इसके बाद शासन की ओर से इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। इस पर ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह ने थानों में तहरीर दी गई है। 79 मुकदमे दर्ज हुए हैं और अन्य दर्ज किए जा रहे हैं।-चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed