फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration made full preparations to avoid floods

बाढ़ से बचने के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Wed, 13 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Administration made full preparations to avoid floods
सगड़ी तहसील के सभागार में बुधवार को एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ से निपटने, बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया गया जो भी कमियां है उसको समय रहते पूर्ण कर लिया जाए, ताकि बाढ़ आने पर उससे निपटा जा सके। बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई परेशानी ना हो। बाढ़ से निपटने और उसकी तैयारियां को देखते हुए एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बुधवार को सगड़ी तहसील सभागार में खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़, खंड विकास अधिकारी हरैया, खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़, हरैया एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने खंड विकास अधिकारी हरैया और अजमतगढ़ महाराजगंज को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित गांव में सोलर लाइट लगा दी जाए। साथ ही पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए, समय रहते जो भी कमियां है उसे पूर्ण कर लिया जाए। ताकि बाढ़ आने पर उससे निपटा जा सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़, हरैया, महाराजगंज को निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों को राहत शिविर केंद बनाया गया है, वहां पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर दिया जाए। कहीं पर कोई भी कमी न रहने पाए, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को शिविरों में आने पर किसी प्रकार दिक्कत ना हो। बाढ़ चौकियों पर भी जो कमियां हैं उसको दुरुस्त कर ली जाए। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया जाएं। वहीं बंधे के किनारे सोलर लाइट लगाई जाएं। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया कि बंधे को दुरुस्त कर दिया जाए जो भी कमियां है उसको पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाह्री क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाढ़ खंड सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed