फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration issued red alert regarding Ghaghra floods

घाघरा की बाढ़ को लेकर प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट

Tue, 19 Oct 2021 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Administration issued red alert regarding Ghaghra floods
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में एक बार फिर बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। क्योंकि बनबसा, शारदा और घाघरा बैराज से नौ लाख 37 हजार 887 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहो है। इसे लेकर एसडीएम की ओर से तटीय गांवों के लोगों को सावधान रहने को कहा है। वहीं इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का पत्र जारी किया गया है। भारी बरसात से उत्तराखंड में उत्पन्न हुई स्थिति व तेजी से नदी में हो रहे जलस्तर की वृद्धि को देखते हुए शारदा बैराज से घाघरा नदी में 160996 क्यूसेक, घाघरा बैराज से 229667 क्यूसेक और बनबसा बैराज से 547224 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जिसके कारण देवारा क्षेत्र में बाढ़ आने की स्थिति प्रबल गई है। यह पानी जनपद की सीमा में 21 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचने की संभावना है। नदी में छोड़े गए पानी से पीलीभीत में नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने विगत दो दिनों के अंदर घाघरा नदी में तेजी से जल्द वृद्धि की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें नदी के किनारे रह रहे गांव के प्रधानों को सूचित किया जा रहा है व बाढ़ प्रभावित और नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहें। एसडीएम सगड़ी ने राजस्व कर्मियों व प्रधानों से अपील की है कि गांव के लोग नदी के किनारे ना जाएं। किसान अपने पशुओं को लेकर भी नदी के किनारे ना जाएं और नदी के किनारे रह रहे सावधान रहें। वहीं इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने सीएमओ, अधिशासी अभियंता बाढ़खंड, सीवीओ, एसडीएम सगड़ी, तहसीलदार सगड़ी के साथ रौनापार और महाराजगंज के थाना प्रभारियों को पत्र जारी कर सचेत किया है कि वह लोगों इसके प्रति सतर्क करते हुए खुद भी तैयार रहें। साथ ही उन्होंने बचाव व राहत कार्य के लिए बनाई गई बाढ़ चौकियों को तत्काल क्रियाशील करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed