{"_id":"61cdf0d5b3f1e30af75a71d0","slug":"adm-furious-after-seeing-the-drain-jam-instructions-to-get-it-cleaned-azamgarh-news-vns6308825164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला जाम देख भड़के एडीएम, साफ कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला जाम देख भड़के एडीएम, साफ कराने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे बेलईसा चौराहे के आसपास स्थित नाला पूरी तरह से जाम है। जिसके चलते सड़क पर जल जमाव होता है तो वहीं राहगीर व स्थानीय लोग परेशान होते है। अमर उजाला ने 24 दिसंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन स्वयं निरीक्षण को पहुंचे और नाले का हाल देख ईओ को सफाई कराने का निर्देश दिया।
बेलईसा चौराहा के पास स्थित नाला काफी दिनों से जाम है। जिसके चलते जल निकासी की जहां समस्या खड़ी हो गई है तो वहीं नाले का पानी सड़क पर लगता है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की टीम एडीएम प्रशासन से मिल कर शिकायती पत्रक सौंपा। जिस पर बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए और नाले की दशा देख भड़क उठे। उन्होंने मौके पर नगर पालिका के ईओ को बुलवाया और तत्काल नाले की सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एक चाय की दुकान के सामने नाले में भारी मात्रा में पुरवा मिलने पर उन्होंने नपा प्रशासन को निर्देशित किया कि दुकानदार पर जुर्माना लगा कर वसूली की जाए। इसके साथ ही नाले को साफ कराने के साथ ही ठीक करा कर जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया।