फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Active members elect the party Ldhaagi

सक्रिय सदस्यों को ही पार्टी लड़ाएगी चुनाव

Tue, 08 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 08 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Active members elect the party Ldhaagi
 पार्टी पूरे मनोयोग से पंचायत चुनाव लड़ेगी और जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होगा उसे ही पार्टी पंचायत का चुनाव लड़ाएगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को मुकेरीगंज क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी द्वारा कार्यशाला लगाई गई है। अब मंडल स्तर पर प्रशिक्षण इसलिए हो रहा है कि हम मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वालों को प्रेरित करें। बोले हम राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हम राष्ट्र के विकास के बारे में सोचते हैं। क्षेत्रीय दलों ने केवल प्रदेश में भ्रष्टाचार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा विश्व नेता मान रहा है। प्रदेश मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सभी मंडल अपनी विधानसभावार बैठक करके प्रशिक्षण की तिथि और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराएं। जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में पंचायत चुनाव का बहुत बड़ा महत्व है।  देवेंद्र सिंह, रामाधीन सिंह, सांसद नीलम सोनकर, नरेंद्र सिंह, विनोद राय, श्रीकृष्ण पाल, अखिलेश मिश्रा, लक्ष्मण मौर्या, रामपाल सिंह, शिवनाथ सिंह, अभिषेक जायसवाल दीनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed