फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   action wiould be taken against liquor mafia

मंडल के शराब माफिया का पुलिस खंगालेगी रिकार्ड

Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अाजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अाजमगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
action wiould be taken against liquor mafia
जहरीली शराब कांड के बाद अजमतगढ़ के गौरीशंकर नगर में युवक से पूछताछ करते एसडीएम सगड़ी रवि रंजन।

विज्ञापन
आजमगढ़। अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, बलिया और मऊ में इसके कारोबारियों का रिकार्ड खंगाला जाएगा। जमानत पर रिहा हुए शराब माफिया पर कार्रवाई की जाएगी। ये बातें अजमतगढ़ में मौके का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी उदयशंकर जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।      डीआईजी ने बताया कि सगड़ी क्षेत्र के केवटहिया, ओड़रा सलेमपुर में 13 और अजमतगढ़ में चार लोगों की जहरीली शराब से हुईं मौतों का मामला गंभीर हैं। उन्होंने यह स्वीकार किया कि स्थानीय पुलिस ने अगर पहले अवैध शराब के धंधे की जानकारी दी होती तो कार्रवाई होती और इतनी बड़ी घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने में  कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।


मातहतों को निर्देश दिया गया है कि वे अवैध शराब के धंधे को बंद कराने के लिए हरसंभव कार्रवाई करें। उन्होंने बताय कि शराब माफिया पर कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार की गई है। मंडल के आजमगढ़ ही नहीं बल्कि बलिया और मऊ के पुलिस अधीक्षक को शराब माफिया के पुराने रिकार्ड खंगालने, कहां कब जहरीली शराब पीने से मौत हुई, शराब माफिया के नेटवर्क समेत अन्य जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि वे जमानत पर छूटे शराब माफिया के बारे में बताएं जो इस धंधे में लिप्त हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। दस रुपये वाली शराब के पाउच के बारे में कहा कि स्प्रिट से बनी यह काफी खतरनाक है। यह पता किया जा रहा है कि इन पाउच की आपूर्ति कौन कर रहा है और ये कहां-कहां बेची जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed