फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action on three fake teachers identified in STF investigation soon

एसटीएफ की जांच में चिह्नित तीन फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई जल्द

Sun, 06 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action on three fake teachers identified in STF investigation soon
आजमगढ़। एसटीएफ की जांच में 76 जालसाजों ने फर्जी प्रमाणपत्रों से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर ली थी। इसमें जिले के छह शिक्षकों को चिह्नित किया गया था। जिसमें तीन शिक्षकों की सेवा समाप्ति व एफआईआर की कार्रवाई कराई जा चुकी है। वहीं तीन फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई होनी बाकी है। इसे लेकर शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर वर्ष 2018 से ही एसटीएफ फर्जी शिक्षकों की जांच कर रही है। जांच शुरू होने के बाद कई फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त कर उन्हें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जिले में कुल छह शिक्षक संदिग्ध पाए गए हैं। जिसमें तीन की सेवा समाप्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें तहबरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर बरतानी में तैनात अध्यापक वरुणेश कुमार, लालगंज के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बरहती में तैनात अरुण कुमार मिश्र व अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय भिउरा में रिंकी सिंह शामिल है। वहीं बाकी के तीन शिक्षकों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ द्वारा जिले में छह शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। जिसमें से तीन के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। तीन के खिलाफ अभी कार्रवाई होनी बाकी है। उनका अभिलेख संबंधित विश्वविद्यालयों को भेजा गया है। कोरोना संक्रमण के कारण अभी सत्यापन नहीं हो सका है। बहुत जल्द ही सत्यापन होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अम्बरीष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed