{"_id":"58d806124f1c1bee5e1a0f9f","slug":"action-on-taking-more-money-than-the-rate-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट लिस्ट से अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट लिस्ट से अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेट लिस्ट से अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पल्हमेश्वरी धाम में साफ-सफाई समेत तैयारियों में जुट गया है। रविवार को एसडीएम लालगंज जैनेंद्र ने मां पल्हना धाम की साफ-सफाई कराई। इसके साथ ही उन्होंने दूकानों पर नारियल-चुन्नी आदि के रेटलिस्ट को चस्पा कराया।
रविवार की सुबह 10 बजे उप जिलाधिकारी लालगंज जैनेंद्र दल बल के साथ मां पाल्हमेश्वरी धाम पर पहुंचे। उन्होंने कर्मियों केे मां पाल्हमेश्वरी धाम की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। जब तक सफाई का कार्य पूरा नहीं हो गया, वह शाम पांच बजे तक पहुंचे। धाम की साफ-सफाई के बाद उन्होंने मंदिर के आसपास स्थित नारियल चुन्नी की दूकानों पर फिक्स्ड दाम की रेट लिस्ट चस्पा कराई।
उन्होंने दूकानदारों को निर्देशित किया कि वह रेटलिस्ट से अधिक पैसा न लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूूजा कराने वाले पंडों को भी निर्देशित किया कि वे नारियल तोड़ने के नाम पर श्रद्धालुओं से अधिक पैसे न लें। श्रद्घालु उन्हें जो देते हैं, वह उसे सहर्ष स्वीकार करें। अगर पैसे के लिए उन्होंने झगड़ा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव, सफाईकर्मी, नगरपालिका कर्मी, प्रधान छेदी यादव, डा. रामाधार यादव, विद्युत कर्मी, संतोष सिंह कानूनगो, लेखपाल रमाशंकर सिंह, चंद्रजीत, निर्मल, कैलाश यादव आदि उपस्थित थे।