फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused came for court appeareance escaped

पेशी पर वाराणसी आया पूर्व प्रमुख घर पहुंच कर हुआ फरार

Tue, 11 Feb 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Accused came for court appeareance escaped
आजमगढ़। मुंबई जेल में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में बंद मार्टीनगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह सोमवार को वाराणसी पेशी पर आए थे। पेशी पर संग आए मुंबई पुलिस के सिपाहियों को घर पर तिलक की बात पर बरगला कर समारोह में शामिल होने पहुंचे और यहां से चकमा देकर फरार हो गया। मनोज सिंह के फरारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस के सिपाहियों, पूर्व प्रमुुख के चालक को दीदारगंज थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ठाकुर मनोज सिंह दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव का निवासी है और मार्टीनगंज ब्लाक के प्रमुख रह चुका है। मनोज सिंह पर कई मामले दर्ज है। एक मामला वाराणसी में भी दर्ज है। वाराणसी के शिवपुर निवासी संजय पांडेय ने कोर्ट के माध्यम से 2015 में ठाकुर मनोज सिंह पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मनोज सिंह वर्तमान में मुंबई के जेल में बंद था। संजय पांडेय के एसीजेएम कोर्ट नंबर छह में चल रहे मुकदमे में सोमवार को ठाकुर मनोज सिंह की पेशी थी। इस पर मुंबई के तीन सिपाही उन्हें लेकर सोमवार को वाराणसी आए थे। पेशी के बाद पूर्व प्रमुख मुंबई पुलिस के सिपाहियों को बरगला कर घर पर आयोजित चाचा के पोते के तिलक में शामिल होने के लिए अपने गांव दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव पहुंच गए। वाराणसी से वह अपनी फारच्यूनर कार से आए थे। घर के बाहर सिपाहियों को बैठाकर वह घर में चला गया और फिर पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। रातभर मुंबई पुलिस के सिपाही घर के बाहर ही उसका इंतजार करते रहे। सुबह होने पर मनोज सिंह के फरार होने की बात सामने आ गई। इसके बाद दीदारगंज पुलिस को सूचना दी गई। एसपी के निर्देश पर दीदारगंज पुलिस ने मुंबई पुलिस के तीनों सिपाहियों के साथ ही पूर्व प्रमुख के चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं, ठाकुर मनोज सिंह के आवास पर फोर्स तैनाती कर उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

फरार हुए पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं मुंबई से उसे लेकर पेशी पर वाराणसी आने वाले सिपाहियों पर भी कार्रवाई होगी। पैसों की लालच में वे वाराणसी से आजमगढ़ पूर्व प्रमुख को लेकर कर आ गये। नियमत: ऐसा होना नहीं चाहिए। इन सिपाहियों के निलंबन की मुंबई पुलिस से संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी सिंह, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed