फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused arrested for shooting brother in Azamgarh

आजमगढ़ में सगे भाई को गोली मार कर भागने वाला आरोपी चढ़ा हत्थे

Thu, 09 Jul 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for shooting brother in Azamgarh
आजमगढ़। शहर कोतवाली के बागलखराव पुल के पास सगे भाई को गोली मारने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जुनैदगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। घटना में युवक का साला व उसका एक मित्र भी शामिल था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए थे। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाई, साला और साले के दोस्त के साथ ही स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी संतोष मिश्रा पुत्र जयप्रकाश बुधवार की सुबह बागलखराव पुल के पास लहूलुहान हाल में मिला था। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने संतोष को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। पुलिस को दी तहरीर में उसने अपने सगे भाई राजकुमार मिश्र के अलावा साला जगन्नाथ, साले के मित्र विकास और स्कार्पियो चालक को नामजद किया था। बृहस्पतिवार की भोर में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजकुमार को जुनेदगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुुमार ने बताया कि संतोष नशे का आदी है। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके में ही रहती है। उसी परिवार में मेरी भी ससुराल है। भाई के चलते मैं भी कई दिनों से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। मंगलवार को संतोष ससुराल आया और बच्चों को साथ ले जाने के लिए विवाद करने लगा। इस पर साले के मित्र विकास ने स्कार्पियो की व्यवस्था की और फिर संतोष को स्कार्पियो में बैठा कर हम तीनों वापस उसे जौनपुर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में संतोष ने पुन: विवाद शुरू कर दिया। इस पर विकास ने उसे गोली मार दी। मरा समझ कर हम उसे बागलखराव के पास छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने राजकुमार का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है और शेष नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed